बाटोदा थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी भागचन्द और राधेश्याम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार हैड कांस्टेबल सलीमुद्दीन द्वारा शान्ति भंग करने के आरोप में भागचन्द पुत्र बाबूलाल निवासी बाटोदा और राधेश्याम पुत्र बाबूलाल निवासी बाटोदा थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज मंगलवार को एसडीएम कोर्ट बामनवास मे पेश किया जाएगा।
पुलिस टीमः- सहायक उपनिरीक्षक रामस्वरूप इंचार्ज थाना बाटोदा, हैड कांस्टेबल सलीमुद्दीन, कांस्टेबल सुरेश एवं कांस्टेबल हंसराज आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया