कोटा: कोटा मुकुंदरा टाइगर सेंचुरी से निकलकर एक भालू दरा स्टेशन के पास पहुंच गया। जानकारी के अनुसार सुबह के करीब साढ़े 3 बजे भालू रेल की पटरियों पर पहुंच गया। जहाँ भालू ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक पर ही बैठा रहा। ये देखकर कर्मचारी भी घबरा गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
स्टेशन मास्टर ने इसकी सुचना वन विभाग को दी। सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भालू का रेस्क्यू किया लेकिन तब तक वो म*र चुका था। पशु चिकित्सक तेजिंदर रियाड़ ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर भालू होने की कल सुबह सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर भालू को ट्रेंकुलाइज किया। तब तक वो म*र चुका था। 6 बजे तक भालू को रेस्क्यू कर दरा रेस्ट हाउस लेकर आए। यहां पर भालू का पोस्टमॉर्टम किया गया।
पोस्टमॉर्टम में नजर आया कि भालू की पसलियां टूटी हुई थी, जिससे वो गंभीर घायल हो गया था। रेलवे के कर्मचारियों ने भालू का ट्रेन से टकराना बताया था। भालू एडल्ट था। दारा रेस्ट हाउस में पोस्टमॉर्टम के बाद में भालू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दरा में ट्रेन से टकराकर पहले भी एक बाघ की मौ*त हो चुकी है। इसके अलावा कई अन्य जंगली जानवर भी यहां ट्रेन की च*पेट में आ चुके हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
