शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ प्रोफेसर रामसिंह भंडारी की जयंती के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए प्राचार्य बी.एस. मीना ने बताया की प्रोफेसर भंडारी 1980 से 1983 तक महाविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफेसर रहे। महाविद्यालय में रहते हुए प्रोफेसर भंडारी ने छात्र हितों में उल्लेखनीय कार्य करवाए। प्रोफेसर हरिचरण मीना ने कहा की प्रोफेसर भंडारी 27 वर्ष ही जीवित रहे। इस अल्प आयु में ही शिक्षा जगत में अपनी अलग ही पहचान बनाई।

प्रोफेसर भंडारी विद्यार्थी वर्ग में लोकप्रिय रहे। तभी से महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में इनकी प्रतिमा स्थापित है। इनकी जयंती पर महाविद्यालय संकाय सदस्यों ने संकल्प लिया कि उनके नाम पर महाविद्यालय परिसर में एक उद्यान विकसित किया जाएगा। गोष्ठी में महाविद्यालय के संकाय सदस्य मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया