सवाई माधोपुर जिले के बहतेड़ गांव निवासी मोइन खान को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 4 जीबी (श्रीविजयनगर) को समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बनाया गया है। मोइन गत तीन वर्षों से राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत पंचायत समिति श्रीविजयनगर के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। साथ ही वह पिछले 9 वर्षों से बूथ लेवल अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

खान अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ श्रीगंगानगर में अपने गांव बहतेड़ का नाम रोशन कर रहे हैं और उन्होंने शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ खेलों में भी सराहनीय योगदान दिया है। मोइन ने अपने विद्यालय की कुश्ती टीम को पिछले चार सालों से प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे शिक्षक के साथ-साथ कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और फुटबॉल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया