राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को ऋण माफी की घोषणा के साथ ही ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया गया। ऋण माफी योजना से लाभांवित हुए किसान ऋण माफी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सरकार की योजना को किसानों के लिए वरदान मान रहे है।

सवाई माधोपुर के गोगोर गांव के किसान अमीन खान ने सहकारी समिति से बीस हजार रूपए का ऋण लिया था। सरकार द्वारा इस ऋण को माफ कर दिया गया। ऋण माफी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद किसान अमीन खां मुख्यमंत्री गहलोत को दुआ एवं आशीर्वाद देते नजर आए। उनके मुंह से शब्द निकले “जनता को भलो करबाळी सरकार ने किसानों की सुनी तथा ऋण माफी करके किसानों को ऋण चुकाने की चिंता एवं तनाव से फ्री कर दियो”। अमीन खां का कहना है कि अब वे ऋण चुकाने की चिंता से मुक्त होकर बच्चों की पढाई एवं अपनी खेती किसानी के लिए अधिक ध्यान दे पा रहे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया