Sunday , 8 March 2026
Breaking News

लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित करें : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट के अनुभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं और प्रगति रिपोर्ट साथ लाएं। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित करें और किसी भी कार्य के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
कलेक्टर कक्ष में आयोजित विभिन्न अनुभाग प्रभारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सिलिकोसिस रोगियों के लिए जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा प्रश्नों के प्राथमिकता से जवाब भिजवाने के लिए निर्देश दिए तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लंबित प्रकरणों को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि लोकायुक्त में लंबित प्रकरण के संबंध में की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराएं तथा शीघ्र निस्तारण के प्रयास करें। 

Benefit common people speeding up disposal pending cases collector
डॉ. सिंह ने भामाशाह योजना में शामिल होने वाले परिवारों की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग केे अधिकारी सेे खाद्यान्न उठाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी के दौसा में होने की जानकारी मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआईसी प्रोजेक्ट के संबंध में समीक्षा करते हुए इस कार्य को गति देने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने जिला कोषाधिकारी से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन में भुगतान की स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अधिकारी को छात्रवृत्ति के पुराने ऑफलाइन प्रकरण दो दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालनहार योजना का बजट मंगवाने के लिए पत्र लिखने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने राशन एवं खाद्यान्न वितरण, सम्पर्क पोर्टल, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण एवं अन्य अनुभागों के कार्यो की प्रगति के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ सहित विभिन्न अनुभागों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !