Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाए अधिकारी – प्रभारी मंत्री

सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं समस्त विभागों की बजट घोषणाओं की प्रगति पर समीक्षा की। सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव ने बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं खासतौर पर फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि धरातल पर योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में मंत्री भजन लाल जाटव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा कर पात्र लोगों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिले इसके पूर्ण प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएमएचओ से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये जिले की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत होने वाली पीएससी और सीएचसी की जानकारी प्राप्त कर उनमे उपलब्ध आवश्यक दवाईयों के संबंध में जानकारी ली। सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव ने जिले के चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध एक्स-रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन एवं जांच लेबों की स्थिति के बारे में सीएमएचओ से जानकारी प्राप्त कर लोगों को इन सुविधाओं के लिये बाहर पैसे खर्च नहीं करने पड़े इसके लिये पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने ट्रोमा सेन्टरों के संबंध में भी सीएमएचओ से फीडबैक लिया।

 

 

सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आमजन के छात्रवृति के संबंध में संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित आवासीय विद्यालय, सैकेण्ड्री से सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल में क्रमोन्नत हुए विद्यालयों की जानकारी ली। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारी ने 65 विद्यालय सीनियर सैकेण्ड्री विद्यालय में क्रमोन्न्त होना बताया। मंत्री भजन लाल जाटव ने जिले में मिड-डे मील के तहत होने वालों पोषाहार वितरण के संबंध में जानकारी ली।

 

benefits of government schemes to all - Minister bhajan lal jatav

 

पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं एवं राज्य सरकार की जनकल्याण्कारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेकर योजनाओं से अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजना जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार, पेंशन, छात्रवृत्ति, निःशुल्क स्कूटी एवं साईकिल वितरण, एकल नारी पेंशन योजना, संबल योजना एवं अनुप्रति योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए।

 

शिविर लगाकर लोगों को करें लाभान्वित:- सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कर शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत जिले में स्वीकृत कार्यों की प्रगति समीक्षा कर सामग्री की गुणवत्ताओं की जांच के निर्देश दिए।

 

उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों को बजट 2022-23 की घोषणाएं जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, एसडीएम कपिल शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !