राजकीय माध्यमिक विद्यालय आलनपुर सवाई माधोपुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय विनोबा बस्ती सवाई माधोपुर में आयोजित की जा रही बाल सभा में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ एवं एमआर कैम्पन का संदेश दिया गया ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डाॅ.सुरेश चंद जैन जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी तथा आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने एमआर वैक्सीन कैम्पन के बारे मे अवगत कराया, जिसके तहत 15 वर्ष के बच्चों को खसरा रूबैला टीके लगाये जाने के बारे में जानकारी प्रदान की। आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने जिले मे गिरते हुये लिंगानुपात, कन्या भ्रूण जांच/हत्या के बारे मे बताते हुये ऐसे काम करने वाले डाॅक्टर या व्यक्तियों की सूचना देने वाले को मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल ढाई लाख का ईनाम के बारे में बताया। ऐसी सूचनाऐं 104/108 टोल फ्री नम्बर, 9799997795 व्हाट्सअप पर देने के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना, राजश्री योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
