हर वर्ष अक्टूबर के महीने में विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। यह अभियान के तौर पर डब्ल्यू एच ओ के विजन 2020 दृष्टि के अधिकार की वैश्विक पहल के तहत अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीनता रोकथाम एजेंसी आईएबीपी की ओर से मनाया जाता है। यह अंधेपन और दृष्टि नुकसान के वैश्विक मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूकता प्रसारित करने वाला अंतर्राष्ट्रीय दिवस है।

इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली में सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और एएनएमटीसी की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे।
साथ ही नर्सिंग छात्राओं हेतु दृष्टि दिवस विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया