भागवत सेवा समिति की भागवत कथा श्रंखला में अगली भागवत कथा शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में झारखंड के देवघर मे स्थित नव्वे ज्योतिर्लिग बैजनाथ धाम में संपन्न होगी। भागवत सेवा समिति के तत्वावधान में 150 श्रद्धालुओं का जत्था 29 अप्रैल 2024 को प्रातः 11 बजे सवाई माधोपुर से अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन से वैजनाथ धाम के लिए रवाना होगा।

भागवत सेवा समिति के पदाधिकारी मुरारी लाल डीलर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिवजी का नव्वा ज्योतिर्लिग है, जो रावण द्वारा देवघर में स्थापित हुआ है। वैजनाथ मंदिर और जय दुर्गा शक्तिपीठ जहां एक साथ शिव पार्वती के दर्शन होते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया