श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में दिनांक 26 जनवरी से 2 फरवरी तक पंडित अशोकाचार्य गंगापुर सिटी कथा वक्ता के सानिध्य में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए ट्रस्ट द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। ट्रस्ट ने कमेटी गठित कर सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी है। ट्रस्ट ने इस व्यवस्था को लेकर 5 कमेटी बनाई है।

कलश यात्रा कमेटी में मुरारीलाल अग्रवाल एवं गिरधारी शर्मा, स्टेज व्यास पीठ व पांडाल व्यवस्था समिति में विनोद गर्ग एवं हेमेंद्र गर्ग, भोजन नाश्ता व प्रसाद व्यवस्था समिति में भगवान दास चौधरी, विनोद, ओमप्रकाश मित्तल, पूरणमल अग्रवाल, बनवारी लाल नामा, ऑडियो वीडियो ग्राफी मीडिया व्यवस्था में हेमेंद्र शर्मा और सामान्य सेवा समिति में जगदीश जड़ावता वाले, बल्लभ वैद, तेज कुमार कुमावत, कल्याण मल कंवरिया एवं देवेंद्र सिंह राठौड़ को जिम्मेदारी सौंपी है।
श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि कमेटी के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग व समर्पित भावना से इस भागवत कथा आयोजन को सफल बनाने का आश्वासन दिया है। सभी कार्यकर्ताओं, श्रोताओं व कथा में भागीदारी को मास्क लगाने व सोशियल डिस्टेंसिंग बनाने का अनुरोध किया व सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया