चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पावाडेरा में कुमावत समाज द्वारा सीतारामजी के मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े नवरतन कुमावत ने बताया की भजन संध्या बाहर से आए हुए कलाकारों ने भगवान के भजनों की मधुर मधुर प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर भगवान की संजीव एवं आकर्षक झांकियां सजाई गई।

कार्यक्रम में कुमावत धर्मशाला के अध्यक्ष भंवरलाल उदयवाल, गिर्राज भातरा, सागर कुमावत, रामअवतार, द्वारका प्रसाद, विष्णु भोरोदिया, बाबूलाल कुमावत सहित लोगों ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत किया। मध्य रात्रि भगवान को भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया