राज्य में विभिन्न सरकारों में अब तक मंत्री की पसंद के ही विशिष्ट सहायक लगते आए हैं। लेकिन, पहली बार राज्य की भजनलाल सरकार ने फॉर्मूला तय किया है कि मंत्रियों की पसंद के आरएएस अधिकारी (विशिष्ट सहायक) नहीं लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिस जाति का मंत्री है, उस जाति का विशिष्ट सहायक नहीं लगाया जाएगा। यह फार्मूला तीन दिन पहले 7 मंत्रियों के लगाए गए विशिष्ट सहायकों की सूची में देखने को मिला।

दोनों उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के उन्हीं की जाति और पसंद के शुरुआती दौर में लगाए गए विशिष्ट सहायकों को बदल दिया गया है। अब चर्चा है कि सरकार के इस निर्णय से मंत्रियों में अंदरखाने कुछ नाराजगी भी है। दरअसल, मंत्रियों के विशिष्ट सहायक लगाने को लेकर एक हजार से अधिक आरएएस अधिकारियों में से 60 का राज्य सरकार ने चयन किया है, जिनमें से विशिष्ट सहायक लगाए जाएंगे। अभी 16 मंत्रियों के और विशिष्ट सहायक लगाए जाने हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया