Saturday , 5 September 2026
Breaking News

महाराजा भीमसिंह के नाम पर हो चौथ का बरवाड़ा राजकीय महाविद्यालय का नाम

सामाजिक संस्था म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन ने शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार से चौथ का बरवाड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय का नामकरण विश्व प्रसिद्ध चौथ माता मंदिर के संस्थापक महाराजा भीम सिंह के नाम पर करने की मांग की है। संस्था के सदस्यो ने स्थानीय तहसीलदार को शिक्षा मंत्री के नाम दिये गए ज्ञापन में लिखा की कस्बे में स्थित राजकीय महाविद्यालय जिसका की अभी भवन निर्माण कार्य चल रहा हैं। कस्बे के नागरिकों की भावना हैं की इस महाविद्यालय का नामकरण कस्बे चौथ का बरवाड़ा के पूर्व नरेश और कस्बे में स्थित विश्व विख्यात जन आस्था के केंद्र चौथ माता मंदिर के संस्थापक महाराजा भीम सिंह के नाम पर हो। इससे जनभावना का सम्मान होगा। उल्लेखनीय हैं की चौथ का बरवाड़ा कस्बे में महाराजा भीम सिंह के नाम पर कोई भी संस्थान अथवा चौक चौराहा नहीं हैं।

 

chauth ka Barwara Government College should be named after Maharaja Bhim Singh

 

ना ही यहां पर उनकी कोई प्रतिमा प्रतिस्थापित है। महाराजा भीम सिंह द्वारा स्थापित चौथ माता का मंदिर स्थानीय निवासियों के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश यहां तक की विदेशों में रहने वाले हिंदुओं का भी आस्था का केंद्र हैं। चौथ का बरवाड़ा की अधिकांश अर्थव्यवस्था चौथ माता मंदिर के इर्द-गिर्द घूमती है। इतना होने के बावजूद भी इस मंदिर के संस्थापक की स्मृति मे कोई संस्थान का नहीं होना क्षेत्र के जनता की अंतरात्मा को कचोटता है। इस दौरान म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के समन्वयक अनेन्द्र सिंह आमेरा, सदस्य विकास धाभाई, सुरेश खटाणा, हरी सिंह राजावत, राजमल वर्मा, बीपी पखरवाल, धारासिंह गुर्जर, देवीशंकर गुर्जर, छोटूलाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !