Thursday , 22 October 2026
Breaking News

प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारी हेतु निर्वाचन से पूर्व एवं निर्वाचन अवधि के दौरान सम्पादित किये जाने वाले कार्यों को लेकर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियो के नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गुप्ता लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जयपुर में सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों के नोडल अधिकारियों की निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विधानसभा चुनावों के दौरान आयी विभिन्न समास्याओं के बारे में चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए गए।
इंटर डिपार्टमेंटल समन्वय एवं इंटिलिजेंस शेयरिंग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष जोर दिया गया। श*राब, ड्र*ग्स एवं मा*दक पदार्थों के मार्ग के बारे में चर्चा की गयी एवं इन मार्गों पर विशेष निगरानी एवं चैक पोस्ट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए। हवाई पट्टी एवं हैलिपैड पर चैंकिंग संबंधी एसओपी की जानकारी प्रदान की गयी। बैठक में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों को आगामी चुनाव के मद्देनजर जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया।
Chief Electoral Officer gave instructions to nodal officers of enforcement agencies
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों ने प्रस्तुतीकरण दिया जिसमें विभाग के संगठनात्मक ढांचा एवं कार्यप्रणाली के साथ ही पिछले 3-6 महीनों में विभाग द्वारा संवेदनशीलता की प्रकृति के आधार पर की गई कार्यवाहियों एवं उपलब्धियों की जानकरी दी गयी, साथ ही विधानसभा आम चुनाव 2018 व 2023 एवं लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान की गई जब्ती (नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु एवं अन्य सामग्री) एवं रिलीज की अद्यतन सूचना का प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने जिला स्तरीय अधिकारियों को ईएसएमएस पोर्टल पर जोडें
। सभी विभागों को आपस में समन्वय कर सीजर सें संबंधित आवश्यक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि बैठक में प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल ऑफिसर के साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (Election Expenditure Monitoring) के विशेष सन्दर्भ में लोकसभा चुनावों की तैयारी हेतु निर्वाचन से पूर्व एवं निर्वाचन अवधि के दौरान सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक में राजस्थान पुलिस, एक्साइज विभाग, वन विभाग, वाणिज्य एवं कर विभाग, नागरिक विमानन विभाग, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी, भारतीय रिजर्व बैंक, विमानपत्तन प्राधिकरण, आयकर विभाग, सीजीएसटी जयपुर जोन, बीएसएफ राजस्थान, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, पोस्टल सर्विसेज, डीआरआई एवं  सीआईएसएफ के नोडल अधिकारियों सहित निर्वाचन विभाग के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !