Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आरपीएससी आयोग द्वारा की जा रही दस्तावेज जांच में पकड़ी फर्जी अभ्यर्थी की जालसाजी  

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में बैठा था डमी कैंडिडेट बनकर, प्राध्यापक परीक्षा में है स्वयं अभ्यर्थी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के दौरान मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा देने का एक और मामला सामने आया है। आयोग द्वारा मंगलवार को डमी अभ्यर्थी को पुलिस के सुपुर्द करते हुए मूल अभ्यर्थी व अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना, सिविल लाइंस अजमेर में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। आयोग द्वारा इससे पूर्व भी ऐसे 10 प्रकरणों को उजागर कर आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी हैं। आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा 22 दिसम्बर, 2022 को प्रात: एवं हिन्दी विषय की परीक्षा उसी दिन अपरान्ह् आयोजित की गई थी। इसमें रोल नम्बर 1901148 का अभ्यर्थी हनुमाना राम पुत्र पाबूराम जन्म तिथि 05.06.1983 को आयोग द्वारा उदयपुर शहर में परीक्षा केन्द्र अरावली टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज, पटवार ट्रेनिंग सेन्टर की पीछे, पेसिफिक डेन्टल काॅलेज के सामने, एयरपोर्ट रोड़, देबारी, उदयपुर आवंटित किया गया था। आयोग द्वारा रिकाॅर्ड की जांच करने के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त परीक्षा में मूल अभ्यर्थी हनुमाना राम पुत्र पाबूराम निवासी ग्राम पादरड़ी, पोस्ट सिवाडा, तहसील चितलवाना जिला सांचैर के स्थान पर भागीरथ पुत्र हापूराम, निवासी मु.पो चितलवाना तहसील चितलवाना जिला सांचौर द्वारा यह दोनों परीक्षाएं दी गई थी।
Forgery of fake candidate caught in document verification being done by RPSC Commission
आयोग के रिकाॅर्ड की जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा दिनांक 22.12.2022 के दौरान अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत उपस्थिति पत्रक पर मूल अभ्यर्थी हनुमाना राम ने प्रवेश पत्र में छेड़छाड़  कर  अन्य व्यक्ति भागीरथ की फोटो जनरेट की एवं भागीरथ की ही फ़ोटो चस्पा कर भागीरथ के द्वारा परीक्षा दिलवाई है।भागीरथ स्वयं प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा विभाग) हिन्दी 2022 की परीक्षा का अभ्यर्थी है, उसे दस्तावेज सत्यापन हेतु 06 फरवरी, 2024 को आयोग कार्यालय में बुलवाया गया था। इसी सत्यापन के दौरान यह खुलासा हुआ कि उसके द्वारा वरिष्ठ अध्यापक(माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2022 में डमी अभ्यर्थी के रूप में हनुमाना राम के स्थान पर परीक्षा देने का कृत्य किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान तथा कार्यवाही हेतु आयोग द्वारा भागीरथ तथा षड्यंत्र पूर्वक आयोग के विरूद्ध किये गए इस अपराध में संलिप्त हनुमाना राम व अज्ञात अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !