Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक हुई संपन्न

लोकसभा चुनाव में मिशन राजस्थान 25 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक आज भरतपुर संभाग कार्यालय पर संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि संभाग स्तरीय बैठक में सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में जिले की समन्वय समिति, जिला पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्य अथिति के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों से मिशन 25 राजस्थान को लेकर क्षेत्र में जुट जाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 100 दिन का विजन तैयार किया था जिसमे हमने हमारे घोषणा पत्र में जो वादे आमजन से किए थे उनको निभा रहे है। सरकार के बनते ही पेपर लीक जैसे मामलों पर हमने एसआईटी का तुरंत गठन किया। पूर्वी राजस्थान की लंबे समय से चली आ रही ईआरसीएपी लागू करने की मांग पर तुरंत प्रभाव से एनओसी लेकर उसको लागू किया। महंगाई को ध्यान में रखते हुए उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की राशि 450 कर दी गई।

 

BJP's division level meeting concluded in the presence of the Chief Minister

 

हमारी भाजपा सरकार जनता के वादों पर पूर्ण रूप से खरा उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर तन मन से पार्टी के लिए मेहनत करनी है और मोदी के अबकी बार 400 पार के सपने को पूरा करना है।

 

इस दौरान बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग लाल जाट, प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रदीप सिंह मोरण, सुरेश जैन, भरत लाल मथुरिया, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, उदय सिंह गुर्जर, चंपालाल मीणा, प्रधान नरेंद्र चौधरी, मंजू गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख प्रथवीराज मीना, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीना, बलवीर सिंह, मीरा सैनी, मानवेंद्र सिंह, हनुमत दीक्षित, विजय गुर्जर, मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, हरफूल मरमट, बुद्धि प्रकाश शर्मा, अंजू जाटव, पुस्कर जाट नवीन शर्मा, प्रदीप सरकार जीपी वर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !