Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सैनी छात्रावास निर्माण के लिए भामाशाह ने दिया सहयोग

सैनी विकास संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास निर्माण के लिए नाथूलाल पुत्र कल्याण माली ने 51 हजार रूपए की राशि का चेक संस्थान के जिला अध्यक्ष भागचंद सैनी एवं कोषाध्यक्ष उमाशंकर सैनी को भेंट किया। इस अवसर पर संस्थान के जिला अध्यक्ष भागचंद सैनी ने सैनी छात्रावास निर्माण के लिए भामाशाह के बढ़-चढ़कर आगे आने पर आभार प्रकट करते हुए सैनी छात्रावास को समाज के विकास की आधारशिला बताया। उन्होंने छात्रावास के विकास में संस्थान के पदाधिकारियों के साथ ही समाज का भी बहुत बड़ा योगदान बताया।
Bhamashah gave support for the construction of Saini hostel in sawai madhopur
छात्रावास में भामाशाह नाथू लाल सैनी के बड़े भाई छीतरलाल सैनी भी पूर्व में 1 लाख 5 हजार रूपए की राशि का सहयोग कर चुके हैं। इस अवसर पर सैनी विकास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं भामाशाह छीतरलाल सैनी, पूर्व कोषाध्यक्ष रामवतार सैनी, रामकिशन सैनी बैंक मैनेजर, बसंती लाल सैनी कांग्रेस नेता, बाबूलाल सैनी पूर्व पंचायत समिति सदस्य, राधेश्याम सैनी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर भामाशाह नाथू लाल सैनी का संस्थान के जिला अध्यक्ष भागचंद सैनी एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं साफा बांध कर स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !