अखिल भारतीय माली सैनी समाज धर्मशाला चौथ का बरवाड़ा की कार्यकारिणी द्वारा धर्मशाला में कार्यालय निर्माण करवाने वाले भामाशाह हरफूल सैनी पुत्र मोर पाल सैनी निवासी मूई का का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर धर्मशाला के अध्यक्ष रामकिशन सैनी, उपाध्यक्ष प्रहलाद सैनी, धर्मशाला के बड़े भामाशाह छीतर लाल सैनी, कन्हैया लाल सैनी, बाबूलाल सैनी तहसील अध्यक्ष, बनवारी लाल सैनी युवा अध्यक्ष, शंकर लाल सैनी पुजारी चौथ माता एवं समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया