Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारत बंद 2024: इन राज्यों में दिखा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली: दलितों और आदिवासी संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद किया है। ये एलान अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में किया गया है। देश के कई हिस्सों में इसका असर दिख रहा है। पीटीआई के अनुसार बिहार के जहानाबाद में पुलिस और प्रद*र्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

Bharat Bandh 2024 Maximum impact seen in these states

बिहार के आरा में प्रद*र्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। प्रद*र्शनकारियों ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर दरभंगा-दिल्ली बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोक दिया। दानापुर में प्रद*र्शनकारियों ने डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) दफ्तर के बाहर सड़क को ब्लॉक कर दिया है। वहीं भीम आर्मी के सदस्यों ने पटना में सड़क को ब्लॉक किया है। पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है।

पटना के डिप्टी एसपी अशोक कुमार ने कहा कि ये शांतिपूर्ण प्र*दर्शन नहीं थे। ये लोग कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले रहे थे। इन्होंने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। आम लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया था। हमने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने नहीं समझा। इसलिए हमें हल्का बल प्रयोग करते हुए उन लोगों को हटाना पड़ा।

पीटीआई के अनुसार, झारखंड के रांची में भी भारत बंद का असर दिखा है।  यहां निजी बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। जिसके चलते आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल से दलित संगठन रैली निकालेगा। इसे देखते हुए आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) को तैनात किया गया है।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) में राज्य मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने भारत बंद पर कहा की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी थी, इसके बाद कानून मंत्री ने संसद में इस पर स्पष्टीकरण भी दिया है। कैबिनेट ने भी अपनी राय स्पष्ट की है, तो अब कुछ और नहीं बचा है। समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस बंद का समर्थन किया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !