Monday , 7 September 2026
Breaking News

भारत प्रजापति तमिलनाडू में आयोजित राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

डिंग्गीगुली, तमिलनाडू में आयोजित राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर जिले के निवासी भारत प्रजापति राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। 32 वीं राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिये राजस्थान टीम का ट्रायल सीकर में सम्पन्न हुआ। जिला थ्रो बॉल संघ सवाई माधोपुर के प्रभारी कैलाश चंद्र सेन शारिरिक शिक्षक ने बताया कि सीकर के सरस्वती विद्यालय कंवरपुरा में राजस्थान थ्रो बॉल संघ द्वारा चयन ट्रायल रखी गयी थी।

 

Bharat Prajapati will represent Rajasthan in the National Throw Ball Competition in Tamil Nadu

 

 

राजस्थान थ्रो बॉल संघ के सचिव कमल गोस्वामी ने बालक एवं बालिका वर्ग 19 वर्षीय राजस्थान थ्रो बॉल टीम की घोषणा की। उक्त टीम डिंग्गीगुली, तमिलनाडू में आयोजित राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में राजस्थान थ्रो बॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। गोस्वामी के अनुसार सवाई माधोपुर सहित प्रदेश भर के विभिन्न बालक- बालिकाओं ने इस ट्रायल में भाग लिया जिसमें जिला सवाई माधोपुर के भारत प्रजापति का चयन किया गया, जो कि राजस्थान की टीम से खेलेगा। भारत प्रजापति वर्तमान में एमडीएस स्कूल में 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। इनकी मां डिंपल प्रजापति एक निजी महाविद्यालय में अध्यापन करती हैं।

 

 

 

भारत के चयन पर एमडीएस विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेखा चौधरी, स्कूल के शारिरिक शिक्षक एवं जिले के जिला प्रभारी कैलाश सैन, भंवर पाल, पवन चौधरी, नरेश चौहान, शम्भूराम मीना, हनुमान प्रसाद मीना, रामवतार सिंह चौहान, अनिता कर्णावत, पूजा खींची भारत सैन, प्रतीक सैन एवं विद्यालय के सम्पूर्ण परिवार तथा परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी एवं भारत प्रजापति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !