Sunday , 7 June 2026
Breaking News

फि*रौती के लिए व्यापारी को ध*मकी देकर फा*यरिंग करने वाला 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

भीलवाड़ा:- भीलवाड़ा जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के एक व्यापारी को फि*रौती के लिए ध*मकी देकर फा*यरिंग के मामले में फ*रार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी मोहम्मद आफताब उर्फ अकरम उर्फ अक्की पुत्र निसार मोहम्मद निवासी शिव कॉलोनी गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है।

 

 

एसपी राजन दुष्यंत ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 20 दिसंबर 2023 को वैभव नगर निवासी व्यापारी अर्पित कोठारी द्वारा कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दी गई कि उसके व्हाट्सएप पर सिकंदर उर्फ लॉटरी नाम के व्यक्ति ने कॉल कर रूपयों की मांग की। पैसा नहीं देने पर ट्रेलर दिखाने की ध*मकी दी। उसके बाद सिकंदर और उसके 5-7 लोगों ने उसके घर के बाहर प*थराव कर दो गो*लियां भी चलाई। इसके बाद कॉल कर खुद को हिस्ट्री*शीटर बताते हुए पैसे नहीं देने पर परिवार सहित जान से मा*रने की ध*मकी थी।

 

 

Bhilwara Police News update 09 July 2024

 

 

पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। संवेदनशील घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले का मुख्य सरगना का साथी मोहम्मद आफताब उर्फ अक्की घटना के बाद से फ*रार चल रहा था।

 

 

एसएचओ राजपाल सिंह मय टीम द्वारा परंपरागत पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एसएचओ राजपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एएसआई रशीद मोहम्मद, हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार कांस्टेबल, कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद एवं कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !