Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस की बड़ी कार्यवाही | हत्या के आरोपी को 48 घन्टे में किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गत सोमवार को एक लड़का (इतवारी) जिसकी उम्र करीब 10 साल निवासी कच्ची बस्ती थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को आरोपी रामकिशन तथा गौकुल पुत्रान कालू निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर द्वारा चाकू मारकर हत्या कर आरोपी मोके से फरार हो गये थे। घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना मानटाउन पर अभियोग दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर नारायण लाल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मानटाउन अतर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मीठालाल सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार हैड कांस्टेबल रामभजन कांस्टेबल, महेन्द्र कांस्टेबल, नवल सिंह कांस्टेबल की स्पेशल टीम गठित की गई। टीम द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी रामकिशन पुत्र कालू बावरी निवासी हम्मीर पुल कच्ची बस्ती थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को सीमेन्ट फैक्ट्री से दस्तयाब किया गया।

Big action of police, Murder accused arrested in 48 hours

दस्तयाबी हेतु टीम का सराहनीय कार्यः- घटना का आरोपी खानाबदोश बावरिया जाति का है जिसकी टीम के पास ना तो फोटो थी ना ही आरोपी के पास मोबाईल था एवं आरोपी के घटना के बाद जाने आने के बारे मे भी कोई विशेष सूत्र नहीं थे। टीम द्वारा तत्काल तत्परता बरतते हुए तलाश करने हेतु रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड व सवाई माधोपुर से बाहर जाने वाले संभावित स्थानों पर सतत निगरानी रखते हुए घटना के बाद आरोपी के जयपुर पहुचने की सम्भावना को मध्यनजर रखते हुये रात्री में ही टीम को निर्देशित कर जयपुर रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड व अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा सभी सम्भावित स्थानों पर तलाशी के प्रयास किये गये एवं आरोपी के आईडी के आधार पर तलाश करते हुए दस्तयाब करने मे सफलता अर्जित की गई। उक्त तलाशी के दौरान आरोपी सवाई माधोपुर मे ही छुपे होने की सूचना पर सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई। बताये हुलिया का व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे सीमेन्ट फैक्ट्री मे देखे जाने की सूचना पर लगातार निगरानी व तलाश कर आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !