Sunday , 8 March 2026
Breaking News

7 दिन में 1773 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को दी बड़ी राहत

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों का समय पर निपटारा करने के जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के निर्देश के बाद गत 7 दिन में रिकॉर्ड 1773 प्रकरणों का जिले में निस्तारण हुआ है।

Big relief common man disposing 1773 cases
इतनी बड़ी संख्या में प्रकरणों के निस्तारण से आमजन को बड़ी राहत मिली है। पंचायती राज विभाग ने 288, जेवीवीएनएल ने 177 और राजस्व विभाग ने 151 लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया है। अब जिला कलेक्टर इन निस्तारित प्रकरणों में से कुछ का रैण्डमली फीडबैक लेंगे। वे स्वयं, सभी उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार परिवादी को फोन कर पूछेंगे कि क्या उनकी समस्या का मौके पर समाधान हो गया है। यदि इस दौरान सामने आया कि किसी अधिकारी ने समस्या समाधान धरातल पर न कर कागज में ही दिखा दिया है तो कड़ी कार्रवाई भी होगी। फीडबैक अभियान में हैण्डपम्प मरम्मत के सभी प्रकरणों को भी शामिल किया गया है। अब जिले में 1542 प्रकरण सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित हैं। जिला कलेक्टर ने इस सम्बंध में निर्देश दिया है कि निर्धारित समय सीमा का इंतजार किये बिना कम से कम समय में समस्या समाधान किया जाये। बजट के अभाव या नियम विरूद्ध होने पर कोई काम या मांग पूर्ण करना सम्भव न हो तो परिवादी को विनम्रतापूर्वक इसकी जानकारी भी दें ताकि वही प्रकरण बार-बार सामने न आये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !