Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ड्रोन सर्वे में बड़ा खुलासा, टोंक के पांच स्थानों पर 16 लाख टन से अधिक अवैध बजरी खनन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ 15 जनवरी से चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में खनिज खनन के ड्रोन सर्वे में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि बड़े खनन क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ड्रोन डीजीपीएस सर्वें कराने का निर्णय किया गया और टोंक जिले में बजरी खनन के पांच क्षेत्रों में कराए गए ड्रोन सर्वे में 16 लाख 18 हजार अवैध बजरी खनन का खुलासा हुआ है।

 

उन्होंने बताया ड्रोन सर्वें की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एएमई टोंक को संबंधित लीज धारकों के खिलाफ नियमानुसार शास्ती लगाने और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। टोंक जिले के पलाड़ा, डोडवारी, मूंडियां, साईदाबाद, और मंडावर में बजरी खनन का ड्रोन सर्वे कराया गया जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर पाया गया कि लीज धारकों द्वारा दिखाए गए स्टॉक से 16 लाख 18 हजार टन अधिक अवैध बजरी खनन कर बेच दिया गया और सरकारी राजस्व में करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। ड्रोन सर्वें के अनुसार पांच स्थानों पर 40 लाख 1732.02 लाख टन बजरी का खनन किया गया जबकि स्टॉक में 23 लाख 83 हजार 10 लाख टन बजरी खनन दर्शाया गया।

 

Big revelation in drone survey, more than 16 lakh tonnes of illegal gravel mining at five places in Tonk

 

इस तरह से पांच स्थानों पर ही लीज धारकों द्वारा 16 लाख 18 हजार टन से अधिक का अवैध बजरी खनन कर नुकसान पहुंचाया है। ड्रोन सर्वें रिपोर्ट के अनुसार टोंक जिले के पलारा में 986711.09 टन बजरी खनन किया गया जबकि स्टॉक में 616598 टन बजरी खनन करना ही दर्शाया गया। इसी तरह से टोंक जिले के ही डोडवारी में 382912.34 टन बजरी खनन किया गया जबकि स्टॉक में 246893 टन ही बजरी खनन दिखाया गया।

 

यहां के ही मूंडिया में दो स्थानों पर क्रमशः 384354.02 टन और 678183.14 टन बजरी खनन पाया गया जबकि रिकार्ड के अनुसार क्रमशः 206749 टन और 528906 टन बताया गया। सईदाबाद में 749940.07 टन बजरी खनन पाया गया जबकि 413750 टन ही बजरी खनन बताया गया। इसी प्रकार से टोंक के ही मंडावर में ड्रोन सर्वें के अनुसार 819633.36 टन बजरी का खनन पाया गया जबकि स्टॉक में 370114 टन बजरी खनन दर्शाया गया। इनमें सर्वाधिक 449519.36 टन अधिक खनन मंडावर में पाया गया वहीं पलारा में 370113.09 टन अधिक बजरी खनन पाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !