Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में सुने ग्रामीणों के अभाव अभियोग

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित एवं सुगम निस्तारण के लिए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज गुरूवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत तारनपुर में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों को पूर्ण संवेदनशील एवं गम्भीरता से सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों को जन सुनवाई तथा 181 पर प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेना चाहिए। यह सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। यह कार्य संवेदनशीलता के साथ करने की आवश्यकता है। समस्त प्रकरणों को निर्धारित समयावधि से पहले निस्तारित करने का प्रयास करें। जनसुनवाई तथा 181 पर दर्ज प्रकरणों की प्रत्येक जनसुनवाई में समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा विभागवार होगी। किसी भी प्रकार से प्राप्त शिकायतोें का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें।

 

 

Sawai Madhopur District Collector Kushal Yadav Listen villagers complaints in Gram Panchayat level public hearing

 

 

प्रशासन आमजन की सुविधाओं के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। इसलिए सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें कि आमजन का संतुष्टि स्तर बेहतर हो। साथ ही सुहानुभूति रखते हुए आमजन की सहायता कर अपना सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करें। किसी प्रकार के संशय की स्थिति में आपसी सामंजस्य से क्लियर करें।

 

 

 

जनसुनवाई में परिवादी सूर्य प्रकाश ने सड़क निर्माण करवाने, ऋषिकेश ने आरओ प्लान्ट चालू करवाने, रामकेश ने हैण्डपम्प सही करवाने, केदार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलवाने, जगदीश पूर्विया ने सर नाम परिवर्तन करवाने, रामजीलाल ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाने की मांग रखी। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर परिवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

 

 

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्री नारायण, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, संयुक्त कृषि रामराज मीना, उप निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बड़ाया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !