Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सम्भागीय आयुक्त ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाड़ौती का औचक निरीक्षण

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा ने आज गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाड़ौती का औचक निरीक्षण किया। सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन को राजकीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

 

 

समय-समय पर अनुपयोगी सामानों का निस्तारण, नियमित रूप से परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई कर अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुन्दर एवं धूम्रपान मुक्त रखें। उन्होंने इस दौरान प्रयोगशाला में गत वर्ष एवं जनवरी 2024 में की गई जांचों की जानकारी के साथ-साथ वाशवेसन में पानी, साबुन एवं तावल की उपलब्धता की जानकारी ली।

 

 

Divisional Commissioner conducted surprise inspection of Primary Health Center Bhadoti Sawai Madhopur

 

 

 

वहीं उन्होंने लेबर रूम, महिला व पुरूष शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई, डीडीसी में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, औषधि भण्डार में मरम्मत कार्य करवाकर सीलन दूर करने, वहीं वार्डों में स्वच्छता के साथ-साथ वॉशवेसन में पानी, साबुन एवं तावल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. इरफान को दिए।

 

 

 

 

उन्होंने इस दौरान प्रसूता सुनीता एवं उनके परिजन से चिकित्सा केन्द्र में उन्हें प्रदान की गई चिकित्सकीय सेवाओं, जननी सुरक्षा योजना, दवा पीएचसी से ही प्राप्त होने संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर में सदृश्य स्थान पर आयुष्मान भारत सहित केन्द्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के नाम, लाभ, पात्रता, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, जनसुनवाई का अधिकार, सूचना का अधिकार के प्रथम एवं द्वितीय अपीली अधिकारी का नाम अंकित करवाने के निर्देश दिए।

 

 

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्री नारायण, तहसीलदार मलारना डूंगर सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !