Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जनसुनवाई में आई समस्याओं का 15 फरवरी तक करें निस्तारण

पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत फलसावटा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा की अध्यक्षता में आज गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

 

 

सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया जाता है।

 

 

Problems raised in public hearing should be resolved by 15th February in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने आमजन से अपील कि है की वे उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु उक्त तीन जनसुनवाई में जाकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवाकर राहत पाएं। उन्होंने इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के भामाशाह, मेधावी छात्र सुरेन्द्र कुमार बैरवा एवं यूनुस खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं कान्ता कुमारी, जास्मीन बानो, साजिदा बानो को गैस किट प्रदान किए।

 

 

 

 

 

उन्होंने कृषक जलालुद्दीन को अनुदानित दवा छिड़काव मशीन के साथ-साथ केसीसी के अन्तर्गत कृषकों को ऋण स्वीकृति पत्र रमेश प्रजापत, मोहम्मद फारूक, रामभरोस प्रजापत को प्रदान किए। जनसुनवाई में रास्तों एवं सिवायचक से अतिक्रमण हटवाने, उचित सीमाज्ञान करवाने, कम विद्युत वोल्टेज आने, ढीले तारों को कसवाने, बैरवा समाज के लिए श्मशान घाट के लिए भूमि आवंटन करवाने, लाईन मैन द्वारा विद्युत संबंधी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं करने आदि प्रकरण प्राप्त हुए।

 

 

 

उन्होंने जनसुनवाई में आए प्रकरणों का निस्तारण 15 फरवरी तक करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्री नारायण, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द, तहसीलदार मलारना डूंगर सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !