गंगापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता । फायरिंग करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गंगापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फायरिंग करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी साबिर हुसैन और तौसीफ हुसैन को किया है गिरफ्तार, आरोपियों ने गत 17 जून को की थी बाबूलाल प्रजापत से गाली गलौज, विरोध करने पर बाबूलाल के पुत्र जगदीश पर फायरिंग कर हत्या करने का किया था प्रयास, देशी कट्टे से फायर कर मौके से हो गए थे फरार, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने घटना को लिया था गंभीरता से, गंगापुर कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को महुं कलां के जंगल से दबोचा, तीसरे आरोपी अरबाज व घटना में प्रयक्त हथियार के बरामद के जारी प्रयास, एएसपी हिमांशु शर्मा और डीएसपी कालूराम मीणा के निर्देशन की गई कार्रवाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया