Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बिहार: 18वीं विधानसभा का पहला सत्र एक दिसंबर को होगा शुरू

बिहार: बिहार विधानसभा का सत्र एक दिसंबर से शुरू होकर पांच दिसंबर तक चलेगा। बिहार विधानसभा सचिवालय ने बताया है कि सत्र की शुरुआत एक दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण से होगी। अगले दिन यानी दो दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष यानी स्पीकर का चुनाव होगा। वहीं, तीन दिसंबर को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल का संयुक्त सत्र होगा, जिसमें राज्यपाल अभिभाषण देंगे।

Bihar The first session of the 18th Legislative Assembly will begin on December 1.

चार दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और सरकार जवाब देगी। पांच दिसंबर को अनुदान व्यय विवरणी पर वाद-विवाद और मतदान के बाद संबंधित विनियोग विधेयक सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत हासिल की थी। एनडीए में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी के खाते में 89 सीटें गई थीं।

चुनाव में अहम मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच था। एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) जैसे दल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी). कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और तीन वामपंथी दल-सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई(एम-एल) हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !