बहरावंडा कला थाना क्षेत्र के बालेर-करणपुर सड़क मार्ग पर गोविंदपुरा के समीप गत रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक ने खेत पर काम करने जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन महिला को बालेर पीएचसी लेकर आए तब तक घायल महिला कल्याणी देवी पत्नी छोटेलाल गुर्जर निवासी कानरदा की झोपड़ी ने दम तोड़ दिया था।

पुलिस की मौजूदगी में खंडार सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर मृतक महिला का शव परिजनों को सौंपा। वहीं गांव में महिला की मौत से शोक का माहौल है। बहरावंडा कला पुलिस ने मृतका के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर 279-304(ए) में एफआईआर दर्ज की है। मृतका कल्याणी देवी का दोपहर में दाह संस्कार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया