क्षेत्र के हिंदुपुरा के जटावती मोड़ पर शाम अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो जाने से मोटर साईकल सवार हिन्दुपुरा निवासी मांगीलाल कोली की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार मृतक अपनी मोटरसाईकल से हिंदुपुरा से डिडवाड़ी की ओर किसी काम से जा रहा था तो जटावती मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। जिससे मोटर साइकिल सवार के सिर में गहरी चोट आयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों को पता लगने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे व पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को पीएचसी पहुंचाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया