पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की हुई मौत

हादसे में भाड़ौती निवासी हंसराज मीणा की मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से हुआ फरार, सूचना मिलने पर मलारना डूंगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहुंचाया भाड़ौती पीएचसी, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने पीएचसी के सामने हाईवे पर लगाया जाम, ग्रामीण पिकअप चालक को गिरफ्तार करने, पीएचसी में कार्मिक तथा 108 एंबुलेंस लगाने की कर रहे मांग, फिलहाल एसएचओ राजकुमार मीणा और तहसीलदार किशन मुरारी मीणा ग्रामीणों से कर रहे समझाइश, लालसोट – कोटा मेगा हाइवे पर हुआ हादसा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया