Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सांसद जसकौर मीना की जीवनी ‘अविरल धारा’ का हुआ विमोचन

दौसा सांसद जसकौर मीना का जीवन ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा को समर्पित रहा है। मीना जनजातीय समाज से आने वाली जसकौर मीना एक किसान परिवार में पैदा हुईं और उस परिवेश में भी उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण करने को प्राथमिकता दी। कालांतर में वे शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद से त्यागपत्र दे राजनीति में आईं और सवाई माधोपुर से सांसद चुनी गईं। वे भारत सरकार में राज्यमंत्री भी रहीं। उनकी संघर्ष पूर्ण जीवन यात्रा को उनकी पुत्री रचना मीना ने कलमबद्ध किया है।
रचना मीना ने बताया कि उनकी मां का जीवन महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा के सकारात्मक परिणामों का जीता जागता उदाहरण है। उनके सहज व सरल व्यक्तित्व से सभी को प्रेरणा मिलती है। अपनी मां कि जीवनी लिखने का उनका अनुभव अद्वितीय रहा है। वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। पुस्तक का विमोचन दिल्ली में माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

Biography MP Jaskaur Meena 'Aviral Dhara' released

पुस्तक विमोचन के अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं इस जीवनी का विमोचन करते हुए बहुत प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं और रचना को अनेक शुभकामनाएं देते हुए यह आशा करता हूं कि संसाधनों के अभाव में पढ़ने वाली अनगिनत बालिकाएं उनके जीवन से प्रेरणा लेंगी। उनकी जीवन यात्रा निसंदेह प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर सांसद जसकौर मीना ने कहा कि जीवन की यात्रा में छोटे बड़े संघर्ष सन्मुख आते जाते हैं और हम स्व-विवेक, आत्मबल और ईश्वरीय प्रेरणा से उनका सामना करते जाते हैं। हमारे लिए वह संघर्ष कठिन भी हो सकता है और सहज भी, किंतु आने वाली पीढ़ी को यदि इन संघर्षों में प्रेरणा की किरण दिखाई दे तो जीवन सफल सा जान पड़ता है। मेरी पुत्री रचना ने मेरे जीवन प्रवाह को अविरल धारा पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना संभवतः हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता है। जनमानस को इस विषय पर झकझोर कर जगाने में यदि मेरा जीवन वृतांत काम आ सके तो यह मेरा सौभाग्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के देश में सर्वोच्च प्रहरी, माननीय लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला का मेरी जीवनी के विमोचन के लिए मैं हृदय से धन्यवाद करती हूं।
सांसद जसकौर मीना की बड़ी पुत्री एवं रचना मीना की बड़ी बहन अर्चना मीना ने इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में कहा कि अविरल धारा मात्र एक कहानी नहीं, अपितु गौरव गाथा है। उस ओजस्विनी की, जिसने हमें सिखाया है कि यदि हमारे उद्देश्य पवित्र एवं अर्थपूर्ण हैं तो हम अपने सहज, सरल स्वभाव से भी कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सौभाग्यशाली हैं हम बेटियां जिन्होंने उस कर्मठ मां के गर्भ से जन्म लिया जिसने एक ग्रामीण बालिका व जनजातीय समाज की स्त्री के अस्तित्व को नया आयाम, नया विश्वास, नई प्रतिबद्धता व नई ऊंचाई दी। जीवनी के प्रकाशन के शुभ अवसर पर अपनी छोटी बहन प्रिय रचना को हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं देती हूं व ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि से साहित्य जगत में दिन दूनी, रात चैगुनी प्रगति करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !