दाना पानी मिशन के तहत कार्यालय सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क, सवाई माधोपुर परिसर में पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए 10 परिंडे बांधे गए। कार्यक्रम संयोजक कन्हैया जैन ने बताया कि दाना पानी मिशन के तहत इस वर्ष सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर एक हजार परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को कार्यालय सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर परिसर में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, उप निदेशक उद्यान चन्द्र प्रकाश बढ़ाया, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा, मोहम्मद सादिक, शिवकुमार शर्मा आदि ने कार्यालय परिसर में लगे पेड़ों पर 10 परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा। इसके साथ ही सभी ने परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी इस मिशन के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर 500 परिंडे बांधे गए थे। इस अवसर विष्णु मंगल, पवन कुमार जैन, पारस चन्द जैन, अध्यापक हेमन्त, कृष्ण मोहन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया