भाजपा मंडल बरनाला की बैठक बाटोदा में आयोजित हुई। जिसमें मंडल के सभी मण्डल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह नरूका ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र बामनवास विस्तारक मोती लाल मीणा, रामचरण बोहरा मंडल अध्यक्ष बामनवास, जिला महामंत्री मास्टर हरकेश झार्रा का साफा बंधाकर स्वागत किया गया।

बैठक में विधानसभा विस्तारक के द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मीटिग में मंडल महामंत्री अशोक रैगर, प्रकाश सेन, मंडल उपाध्यक्ष राज नारायण मीणा, ऋषिकेश मीणा, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा, शक्ति केंद्र प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया