Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम हुआ आयोजित

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला एवं उपखण्ड मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

Bjp halla bol program organized against state government rajasthan

भारतीय जनता पार्टी उपखण्ड सवाई माधोपुर के चारों मण्डलों द्वारा भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि आशा मीणा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जैसे बेरोजगारी भत्ता, किसानों का संपूर्ण कर्जा माफी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी वापस लेना, झूठे बीसीआर भरना, महिला उत्पीड़न दबंगों का गुंडाराज, हत्या, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति, अत्याचार, अपहरण, झूठी बजट घोषणा, बलात्कार गैंगरेप, अतिक्रमण मंदिरों में चोरियां, खेतों में बिजली ट्रांसफार्मर चोरियां, पाली घाट चंबल नदी के ब्रिज पर सुरक्षा दीवार का निर्माण, सवाई माधोपुर नगर परिषद के आसपास बसी आबादी जैसे विज्ञान नगर, विवेकानंदपुरम, तहसील के आसपास के बसी आबादी क्षेत्र, सीता माता के क्षेत्र आदि को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने की मांग, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, पेट्रोल डीजल पर वेट कम करना, रोड टैक्स कम करना, पेयजल, सफाई रोड लाइट, सीवरेज का कार्य शीघ्र पूरा करना एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर उपजिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर जिला प्रभारी नारायण मीणा, जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया, शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, बजरिया मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, कुण्डेरा मण्डल अध्यक्ष नवल किशोर सैनी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक राज मीणा, मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया, कमलेश जैलिया, अल्का शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !