Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर किया फल वितरण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आदर्श आंगनवाड़ी अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर ने शहर मंडल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र हाउसिंग बोर्ड में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किया। इसके साथ ही वहां आंगनवाड़ी की समस्याओं को जाना एवं आदर्श आंगनवाड़ी अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया गया कि आंगनवाड़ी को गोद लेकर मंडल द्वारा वहां कमियों को दूर किया जाएगा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सभी बहनों ने प्रधानमंत्री को वीडियो के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित किया एवं उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

 

BJP Mahila Morcha distributed fruits at Anganwadi center in sawai madhopur

 

जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा शर्मा ने बताया कि आदर्श आंगनवाड़ी अभियान के तहत प्रत्येक मंडल से एक आंगनवाड़ी को गोद लेकर आंगनवाड़ी में पाई जाने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा साथ ही भामाशाह के सहयोग से वहां सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिला मंत्री संतोष जैन, कार्यकारिणी सदस्य गायत्री जांगिड़, कल्पना अग्रवाल, सुमन कंवर, संतोष गर्ग, रामा हाडा, मंजू अग्रवाल, मंजू शर्मा सहित सभी महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली में पथरी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:

दिनांक: 18 सितंबर 2022
प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया

+91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !