भाजपा संगठनात्मक संरचना एवं परिचयात्मक बैठकों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी शिवांगी सिंह सिकरवार ने मंडलों की बैठकों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की। कार्यक्रम के तहत गंगापुर ग्रामीण मंडल एवं गंगापुर शहर मंडल की बैठक शिव दुलारी राजपूत एवं राधा दीक्षित की अध्यक्षता में की गई।

जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई साथ ही पदाधिकारी बहनों को बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही मंडल स्तर पर कार्यकारिणी को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रवास के दौरान जिला महामंत्री महिला मोर्चा उर्मिला सिंह और जिला मंत्री संतोष जैन भी उपस्थित रही आशा शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार मंडल स्तर पर प्रवास कर संगठन को मजबूत करने व महिलाओं को जोड़ कर सक्रिय किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया