भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि डॉ. मुखर्जी रणनीतिकार होने के साथ साथ एक महान शिक्षाविद भी थे। महिला मोर्चा ने उनकी पुण्यतिथि पर पौधे भी लगाए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष मथुरिया, पूर्व सभापति गीता सैनी, सविता पांडे, बबिता नरुका, सीमा गौत्तम, कृष्णा मथुरिया, कनकलता गौत्तम और संतोष जैन आदि महिलाएं उपस्थित थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया