भाजपा मंडल बामनवास की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ. राम चरण बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंडल मिडिया व कार्यालय प्रभारी उदम अदाणा ने बताया कि मंडल प्रभारी एडवोकेट नवीन शर्मा ने कार्यसमिति की प्रस्तावना रखी कार्यसमिति में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ने कोविड-19 पर केंद्र सरकार का प्रबंधन एवं योजना की जानकारी विस्तार से दी और राज्य सरकार की विफलताओं पर अपने विचार रखें भाजपा विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रधान ने राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में मंडल महामंत्री रामराज मीणा, मंडल उपाध्यक्ष हुकम सिंह गुर्जर, प्रभु गुर्जर, रायसिंह मीणा, प्रेम चंद जैन, मोहन क्याल, सुधाकर त्रिपाठी, मनीष मीणा, तेजप्रकाश सैनी, कल्याणा, सरदार, भोम सिंह, अवधेश, अशोक मीणा, राजूदिन खान, कौशल कुमार गौतम, कमल गुर्जर, तेजराम मीणा और बुद्धि पंडित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया