वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने शहर मंडल तथा कुंडेरा मंडल के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वाहन किया। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने हेतु आग्रह किया।

इस अवसर पर देव प्रयाग उत्तराखंड से आए प्रवासी विधायक विनोद कंडारी, जिला संयोजक अनमोल तोमर, मंडल संयोजक कपिल जैन, मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावार, निर्मल जैन, हरीबाबू जीनगर, भगवान सैन, विधानसभा सह संयोजक गजानंद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी पंचायत समिति सदस्य भगवान सैनी, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, जिला उपाध्यक्ष मीरा सैनी, मंडल संयोजक भगवान सैनी, मंडल सहसंयोजक भागचंद सैनी, घनश्याम सैनी आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया