Thursday , 22 October 2026
Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे सवाई माधोपुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल शनिवार को सवाई माधोपुर दौरे पर रहेंगे। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर नड्डा के पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक दिवसीय कार्यक्रम तीन चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में उनका स्वागत कार्यक्रम होगा, स्वागत की शुरुआत 11 बजे रेलवे स्टेशन से होगी और अंतिम स्वागत कार्यक्रम विवेकानंद पुरम पर होगा वहां से वे सीधे होटल टाइग्रेस पहुंचेंगे। दाधीच ने बताया कि द्धितीय चरण में होटल में ही आयोजित  विशिष्ट जनजाति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संवाद होगा और तीसरे चरण में भरतपुर संभाग के प्रमुख नेताओं के साथ उनकी संगठनात्मक चर्चा रहेगी, इस चर्चा में भरतपुर संभाग के अलावा टोंक व दौसा जिले के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
BJP National President JP Nadda will come tomorrow at Sawai Madhopur
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने संबोधित करते हुए कहा कि भरतपुर संभाग के लिए हर्ष का विषय है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हमारे संभाग में होगा इसके लिए हम पूरी भाजपा के अभारी है। प्रेस वार्ता के दौरान एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने अनुसूचित जनजाति के तहत उनकी प्राचीन परंपरा के अनुसार होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। अंत में संगठन के जिला प्रभारी नारायण मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, संतोष मथुरिया, आशा शर्मा और सकुन्तला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !