Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस की धमकी और वसूली से तंग आकर भाजपा जनप्रतिनिधि ने दिया इस्तीफा

सवाई माधोपुर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन आज प्रधान सूरज मल बैरवा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सदस्यो ने विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर चर्चा की। सदन में उस वक्त हंगामा हो गया जब वार्ड नम्बर 15 के सदस्य सिराज अहमद ने पुलिस के रवैये से खिन्न होकर अपना इस्तीफा दे दिया। बैठक में आए तहसीलदार को सदस्यों ने खुब खरी-खोटी सुनाई। तहसीलदार मनीराम अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। सभा के बाद प्रधान सूरजमल बैरवा ने पंचायत समिति सदस्य के खिलाफ की गई पुलिस ज्यादती के विरुद्ध मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को पत्र लिखकर मामले में पुलिस विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है।

BJP Public representative resign Police Threat Vasundhara Raje CHief minister Illegal Mining Bajri

प्रधान सूरजमल ने बताया कि आज सदन में वार्ड 15 के सदस्य सिराज अहमद ने बताया कि 28 जुलाई को मानटाउन थाना पुलिस सिराज को उनके घर से बजरी के भण्डारण का आरोप लगाते हुए थाने उठा लाई और केस दर्ज कर अन्दर बन्द करने की धमकी देकर मनमाने तरीके से खनिज विभाग को बुलाकर 41 हजार रुपये की रसीद कटवा दी। इतना ही नहीं सिराज से 6000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए। पुलिस के डर से सदस्य सिराज ने 41 हजार रुपये जमा कर दिये। इतना ही नहीं प्रधान सूरज मल खुद थाने पहुंचे और पुलिस से बात करने की कोशिश की लेकिन पुलिस वालों ने उनकी भी नहीं सुनी। जब खिन्न होकर प्रधान ने विधायक दीया कुमारी को मामले की जानकारी दी। तो विधायक कार्यालय सवाई माधोपुर से विधायक का प्रतिनिधि भी थाने पहुंचा और उसकी भी एक नहीं सुनी गई।
कुल मिलाकर जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रशासन और पुलिस की नजर में भाजपा के ही जनप्रतिनिधियों का यह हाल है तो आमजन को क्या हो रहा होगा? यह बताने की जरुरत नहीं है। हालांकि प्रधान सूरजमल बैरवा ने सदन द्वारा लिए गए सर्वसम्मति के प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यायिक जांच कराकर दोसही अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवार्इ करने की मांग की है।
वहीं कार्यवाई के दौरान तहसीलदार से भी फोन पर बात की गई थी। जिस पर तहसीलदार ने कहा केस मेरे पास भेज दो, मैं तीन माह के लिए जेसी भेज देता हूं। पीड़ित भाजपा का ही पंचायत समिति सदस्य होने के कारण इतना खिन्न हो गया कि उसने सदन में इस्तीफा दे दिया। पीड़ित सिराज का कहना है कि पुलिस उसको बन्द करने की धमकी देकर शनिवार को थाने लाई थी। सिराज ने बताया कि शनिवार और रविवार की छूटटी के डर से उसने 41 हजार रुपये जमा करा दिए। उसका कहना है जबकि ना तो मैंने कोई बजरी को स्टॉक कर रखा है और ना ही मेरे खेत में बजरी थी। यहां तक की बजरी किसकी है और किसने रखवाया है यह भी उसे पता नहीं है। बजरी जिस स्थान पर पड़ी है वो पीडब्ल्यूडी की जमीन बताई जा रही है। और पुलिस ने उसे डरा-धमका कर पैसे जमा करा लिए।

वहीं प्रतिपक्ष के नेता कल्याण मल कंवरिया का कहना है कि भाजपा सरकार में जब भाजपा के ही जनप्रतिनिधियों को यह हाल है तो आमजन का क्या होगा? प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। जनप्रतिनिधियों का कोई अंकुश नहीं है। जिस तरह से एक जनप्रतिनिधि को बेइज्जत किया गया वह अशोभनीय है। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई भी होनी चाहिए। सवाई माधोपुर जिले में पुलिस की शह पर ही बजरी का अवैध करोबार फलता फुलता है। पुलिस केवल पैसे की सगी है। जो बजरी का व्यापार कर रहे हैं उन पर कभी कार्यवाई नहीं होती। रोजाना सैंकड़ों ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रालियां बजरी का परिगमन कर रही हैं। पब्लिक को गुमाराह करने के लिए एक-दो किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा लेती है। आप बनास किनारे देखो हर खेत में बजरी पड़ी है। लेकिन पुलिस कोई कार्यवाई नहीं करती। पुलिस को चाहिए की जांच पडताल करे और दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्यवाई करे। एक जनप्रतिनिधी के साथ इस तरह की बेइज्जती करना बहुत शर्मनाक बात है। ऐसा लग रहा है कि यह द्वेषतापूर्ण कार्यवाई है। जिले में पुलिस ओर प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। सभा में लिए गये प्रस्ताव के आधार पर प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा के प्रधान के पत्र पर किस तरह की कार्यवाई की जाती है या फिर यू ही अंधेर नगरी चौपट राजा की कहानी जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !