Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यशाला हुई सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यशाला एवं भीम चौपाल कार्यक्रम आज गुरुवार को आलनपुर सर्किल स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में मुख्य अथिति के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बुलंदशहर लोकसभा से सांसद डॉ. भोला सिंह उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राजस्थान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश मीडिया संयोजक ललित लकवाल, सवाई माधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया उपस्थित रहे।

 

BJP Scheduled Caste Morcha workshop concluded in sawai madhopur

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा द्वारा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह ने पार्टी में मोर्चा की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि मोर्चे के कार्यकर्ता को जमीनी स्तर तक जाकर कार्य करना होगा, मंडलों में कार्य विभाजन कर सौ से अधिक अनुसूचित जाति के लोगों की रहने वाली बस्तियों की छटनी कर वहां प्रत्येक माह भीम चौपाल के माध्यम से संवाद करना होगा। साथ ही अनुसूचित जाति के ऐसे राजकीय एवं निजी छात्रावासों की छटनी कर उनसे संवाद स्थापित करना होगा।

 

 

 

ऐसी बस्तियों मे प्रत्येक माह जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सामूहिक रूप से सुनना मोर्चे की प्राथमिकता रखने के लिए कहा। कार्यशाला के दौरान भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा, पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द गौतम एवं देवेन्द्र सिंह राठौड़, नगर परिषद सभापति प्रत्याशी ओमप्रकाश डंगोरिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा मंचासीन रहे। अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यशाला में जिलेभर से कार्यकर्ताओ ने भाग लिया और पार्टी में मोर्चे के कार्य को मजबूत करने का संकल्प लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !