Sunday , 6 September 2026
Breaking News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया 24 को आएंगे सवाई माधोपुर दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 24 मार्च को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर संगठन कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, एवं प्रकोष्ठों के लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने प्रदेशाध्यक्ष के दौरे की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला महामंत्री लोकेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भवानीसिंह मीना, हरिओम गर्ग, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जम्बू कुमार जैन, बलवीर सिंह, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रामावतार मीना, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा और युवा मोर्चा जिला संयोजक पंकज जैन को सौंपी है।
BJP State President Satish Poonia will visit Sawai Madhopur Madhopur on March 24
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र मीना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, गंगापुर सभापति शिवरतन गुप्ता, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी एवं बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल रहेंगे। वित्तीय समिति में जिला प्रभारी नारायण मीना, जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समन्वय समिति की बैठक 22 मार्च को प्रातः 11 बजे रखी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !