अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का होगा आयोजन
शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कल शुक्रवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी का विषय “डॉ. अंबेडकर का संविधान निर्माण में योगदान” रखा गया है।

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित इस विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बाबूलाल रेनवाल होंगे एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया करेंगे। इस गोष्ठी में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को बुलाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया