Sunday , 8 March 2026
Breaking News

10 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख बनाएगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर द्वारा आलनपुर सर्किल स्थिति लक्ष्मी मैरिज गार्डन मे शक्ति केंद्र संयोजक कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष व भरतपुर संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी नारायण मीणा, जयपुर शहर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कोठारी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक हरिनारायण बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, सुरेश जैन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना, पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा उपस्थित रहे। सम्मेलन में संभाग उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि जिले के सभी शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से निरंतर संवाद बनाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, भाजपा का 10 लाख पन्ना प्रमुख बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित है उसे पूरा करें।

 

BJP will make more than 10 lakh Panna Pramukhs

 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मथुरिया ने कहा कि हम सबको पार्टी हित में एकजुटता से रहकर संगठन को मजबूत करना है। शक्ति केंद्र सम्मेलन को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य, मनोज बंसल, हरिकेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, भवानी मीणा, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, बलवीर सिंह, जम्बू जैन, केदारलाल मीणा बामनवास बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा, युवा मोर्चा संयोजक पंकज जैन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तनवीर अहमद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !