बामनवास की ग्राम पंचायत लिवाली में कालूराम बैरवा के घर आग लग जाने के कारण घर में रखें लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता केदार लाल मीणा ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पीड़ित परिवार को नगद 51 सौ रूपये की आर्थिक सहायता के रूप में दी।

भाजपा के केदार लाल मीणा ने बताया कि कालूराम बैरवा के घर में आगजनी किसे परिवार के कई महत्वपूर्ण सामान खाद्य, रजाई गद्दे बच्चों के कपड़े जैसे कई महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गए। जिससे पीड़ित परिवार के सामने एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई। उन्होने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया