भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण पर चल रहे महासंपर्क अभियान के तहत जिले का प्रबुद्धजन सम्मेलन 25 जून को आयोजित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने प्रबुद्धजन सम्मेलन के क्रियान्वन के लिए निर्वतमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया है।

साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, जिला मंत्री बलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व बौंली मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री मनोज बंसल, पूर्व एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष चंपालाल मीणा, पूर्व मीडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया को कार्यक्रम सहसंयोजक नियुक्त किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया